एक्सपोज़ टुडे, मंदसौर। मप्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसको लेकर तरह तरह की गाईड लाइन जारी की जा रही है। जिनमे सोशल डिस्टेंसिंग पर खास जोर दिया जा रहा हैं, लेकिन भाजपा नेताओं में कोरोना महामारी को लेकर सजगता का भाव नहीं है। नेता खुद सोशल डिसटेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। पब्लिक के बीच जा कर सोशल डिसटेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं।
ताज़ा मामला मन्दसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट का है। यहाँ से हरदीपसिंह डंग जो पहले कांग्रेस से विधायक थे, अपना इस्तीफा देकर भाजपा में प्रदेश के नवीन एवं नव करणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। वे सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के घसोइ गांव में जनता के बीच पहुँचे। यहाँ उन्हें ग्रामीणों द्वारा केले में तोला गया साथ ही मंदिर की चौपाल पर एक सभा भी की गई।
सत्ता लोलुपता में भूले कोरोना
मंत्री हरदीपसिंह डंग को आने वाले समय मे चुनाव भी लड़ना है, जिसके लिए वो रात दिन एक भी कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को वो नजरअंदाज भी करते जा रहे है। गांव गांव में उनके साथ भीड़ का हुजूम चल रहा है, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी लगातार धज्जियाँ उड़ाई जा रही है ।

जनता का उत्साह कंट्रोल में नहीं रहता
सीधी बात हरदीप सिंह डंग, मंत्री, मध्य प्रदेश
कोरोना काल के बीच आप चुनावी सभा कर रहे हैं ?
– सभा नहीं छोटी सी बैठक है।
आप भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं ?
– हम इकट्ठा नहीं कर रहे यह जनता का उत्साह है।
सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है?
– हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं।
भीड़ इकट्ठा करने से कोरोना फैल सकता है ?
– चुनावी माहौल में जनता का उत्साह कंट्रोल में नहीं रहता।
