ग्वालियर। स्वामी वैराग्यानंद उर्फ़ मिर्ची बाबा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर उनकी हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मिर्ची बाबा ने आरोप लगाया कि शिवराज ने उनके 4 अंगरक्षक छीन लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान के घोटालों को उजागार कर रहा हूँ। इसलिए उन्होंने मेरे 4 अंगरक्षक छीन लिए। लेकिन मैं बिना सुरक्षा के भी काम करता रहूँगा।
मिर्ची बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। वो मुझे किसी साजिश में फ़साना चाहते हैं। अगर मेरे साथ कुछ होता है तो उसके लिए शिवराज जिम्मेदार होंगे।
इसके अलावा उपचुनाव को लेकर शिवराज ने कहा है कि मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 10 हजार साधु-संत फील्ड में उतरेंगे, जो शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रचार-प्रसार करेंगे।
बता दे कि मिर्ची बाबा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार भी किया था। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए तो मैं जल समाधी ले लूँगा।
