भोपाल। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो में मध्यप्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दे कि मध्यप्रदेश में मानसून के प्रवेश करते ही कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मप्र के 17 जिलो में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिन 17 जिलो के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ, खरगौन, नरसिंहपुर, रीवा, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया शामिल है।
