भोपाल। कोरोना संकट के कारण बजट सत्र के बाद अब मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र भी स्थगित होने जा रहा है। सर्वदलीय बैठक में मानसून सत्र को स्थगित करने के फैसला लिया गया है। अब इस प्रस्ताव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजा जाएगा। बता दे कि मानसून सत्र
बता दे कि सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सज्जन सिंह वर्मा मौजूद थे। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर ने सभी से चर्चा करने के बाद विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित करने के फैसला लिया गया है। अब सदन की कार्रवाई को आगामी सूचना तक स्थगित रखने के लिए राज्यपाल को अनुमोदन किया जाएगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस भयावह रूप लेता जा रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के पार पहुँच गई हैं। गुरुवार को प्रदेश में 735 नए मामले सामने आए है। इसके अलावा गुरुवार को 7 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 689 हो गई है।
