May 17, 2026

कोरोना संकट के बीच टमाटर हुआ लाल, रेट पहुंचे 100 रुपए किलो तक

शिवपुरी। कोरोना वायरस के कारण पहले ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों को अब महंगाई ने सताना शुरू कर दिया है। बारिश का सीजन शुरू होने के साथ ही फल और सब्जियों के दाम में इजाफा होने लगा है। एकाएक सब्जियों के दामों में इजाफा होने से लोग परेशानी में आ गए हैं और लोगों की किचन का बजट बढ़ गया है।

गौरतलब है कि आमतौर पर बरसात के मौसम में हरी सब्जियां महंगी हो जाती है, लेकिन इस बार टमाटर सबसे लाल हुआ है। शिवपुरी में एक महीने पहले करीब 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 100 रुपये तक पहुंच गया है। टमाटर महंगा होने से कई परिवारों के खाने का जायका बिगड़ गया है।

कोरोना संकट के कारण काम धंधा व व्यवसाय ठप होने से लोग पहले ही परेशान है। ऐसे में सब्जी के बढ़ते दाम ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। मानसून सीजन में हो रही भारी बारिश से फसल खराब हो रही है। वहीं, लॉकडाउन और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लागत बढ़ गई है। इसीलिए टमाटर समेत अन्य सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

वैसे शिवपुरी जिले में टमाटर का उत्पादन अच्छी मात्रा में होता है। शिवपुरी का टमाटर तो दूर-दूर तक जाता है लेकिन इस समय शिवपुरी का लोकल टमाटर नहीं आ रहा है। किसानों ने बताया कि अभी इसके पौधे लगे हुए है और इसे आने में अभी दो तीन महीने लगेंगे। इस समय बरसात के सीजन में लोकल स्तर पर टमाटर का उत्पादन नहीं होने से बाहर से टमाटर आ रहा है और बाहर से माल आने पर इसकी कीमत अधिक है इसलिए इसके रेट इतने बढ़ गए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri