May 17, 2026

राजधानी भोपाल में गुरुवार को फिर मिले 200 से ज्यादा कोरोना मरीज

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 834 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 857 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

गुरुवार को राजधानी भोपाल में एक बार फिर 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं, वहीं तीन लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। इससे राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 6468 हो गई है, जबकि 168 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। गुरुवार को भोपाल 53 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।

इंदौर में एक बार फिर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पास पहुँच गया है। गुरुवार को यहाँ कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। इंदौर में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 7328 हो गई है जबकि 311 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि इंदौर में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या पांच हजार के पार पहुँच गई है।

गुरुवार को खरगोन में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए हैं जबकि 33 मामले नीमच में सामने आए है। इसके अलावा उज्जैन में गुरुवार को 8 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1174 हो गई है, वहीँ 74 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। रतलाम में 6 और देवास में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ग्वालियर-चम्बल अंचल में गुरुवार को कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 35 मामले ग्वालियर, 6-6 मामले शिवपुरी और श्योपुर, 5-5 मामले मुरैना और भिंड व 1 मामला दतिया से सामने आया है।

जबलपुर में गुरुवार को कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1179 हो गई है। इनमें से 778 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 374 पर पहुँच गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri