विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के धोबीखेड़ा गांव में मां और उसकी दो बेटियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से गाँव में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या करने के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक धोबीखेड़ा गाँव के रहने वाले राजेश यादव की पत्नी सुशीलाबाई ने अपनी दोनों लड़कियों सरिता और रक्षा के साथ अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
