May 18, 2026

मध्यप्रदेश में 161 नए लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, इंदौर में मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

भोपाल। बुधवार को मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 161 नए मामले सामने आए हैं, छह लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11244 पर पहुँच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या 482 हो गई है।

बुधवार को राजधानी में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए हैं। इससे शहर में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2572 हो गई हैं। वहीं बुधवार को 31 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। भोपाल में अब तक 1723 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इंदौर में बुधवार को संक्रमण के 57 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या 4191 हो गई हैं, वहीं तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 185 पर पहुँच गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 875 रह गई हैं।

उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 826 पर पहुँच गई हैं। यहां महामारी से अब तक 67 लोग जान गवां चुके हैं। वहीं 657 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं रतलाम में कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 127 पर पहुँच गई हैं, वहीं पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा देवास में संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 179 हो गई हैं, इनमें से 112 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बड़वानी में बुधवार को पांच नए संक्रमण के मामले सामने आने से संक्रमित मरीजों की संख्या 76 हो गई हैं।

जबलपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक संक्रमण के 323 नए मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा कटनी में बुधवार को 2 नए मामले सामने आए हैं जबकि रीवा-शहडोल में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ग्वालियर में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है। इसके अलावा शिवपुरी में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri