May 20, 2026

अब इंदौर में हो सकेगी कोरोना वायरस की जांच

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। कोरोना वायरस की जांच के लिए मेडिकल किट भी इंदौर पहुँच गई है। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्थापित वायरोलॉजी लैब में आने वाले दो दिनों के भीतर कोरोना वायरस की जाँच आरंभ हो जाएगी। इससे कोरोना की जांच के लिए सैंपल बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फ़िलहाल कोरोना वायरस की जाँच के लिए सैंपल पुणे भेजे जा रहे हैं।

दरअसल कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को हुई बैठक में अहम निर्णय लिए। इंदौर में कोचिंग संस्थान, स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, जिम, वॉटर पार्क, मनोरंजन पार्क, संगीत संस्था, मैरिज हाल, पब, डिस्कोथेक और मेघदूत गार्डन, रीजनल पार्क जैसे सार्वजनिक पार्क को आगामी आदेश तक बंद किया जा रहा है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को 56 दुकान और सराफा के फूड जोन को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीँ ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर और अन्य आडिटोरियम को भी अगले आदेश तक बंद किया गया है।

बैठक में आकाश त्रिपाठी ने कहा कि विश्व के कुछ देशों में जहाँ कोरोना वायरस को हल्के में लिया गया, वहां यह महामारी के रूप में फ़ैल रहा है। यही हम अभी अधिक सतर्कता से इसका सामना करेंगे तो इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने दुबई से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और निगरानी में रखने के लिए व्यवस्था करने की बात कही। जिस पर एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने बताया कि दुबई से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से मेडिकल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।

बैठक में इंदौर आने वाली ट्रेनों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की दर बढ़ा दी गई है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पहले जहाँ चार हजार के आसपास टिकट बिकते थे, अब महज 27 टिकट ही बिके हैं। बैठक में बताया गया कि इन्दौर में लगभग 900 ट्रेन कोच हैं, जिन पर अब सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा इंदौर आने वाली अंतरराज्यीय बसों के यात्रियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। वहीँ आगमी दिनों में किसी भी प्रकार का मेला इंदौर में नहीं लगाया जाएगा।

बैठक में कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ ज्योति बिंदल, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ पीएस ठाकुर, उपायुक्त राजस्व सपना सौलंकी सहित नगर निगम, रेलवे, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, महिला बाल विकास, शिक्षा, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri