भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर छाए सियासी संकट के बीच आज कमलनाथ कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। कैबिनेट बैठक में 3 नए जिले बनाने सहित कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही कई प्रस्तावो को हरी झंडी भी दिखाई जा सकती हैं।
आज होने वाली कैबिनेट बैठक में नागदा, मेहर और चाचौड़ा को जिला बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा पुराने निर्माण कार्यो के जीएसटी में छूट देने का प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है। वहीँ अतिथि विद्वानों को लेकर भी कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला होने के आसार हैं। कैबिनेट बैठक में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुल्क में 1 फीसदी छुट देने की भी चर्चा हो सकती है।
