होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। यहां आठ नए बाघ नजर आए हैं। इससे यहां बाघों की संख्या 44 से बढ़कर 52 हो गई हैं। नए बाघों में 2-3 शावक और अन्य व्यस्क बाघ है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एसके सिंह ने बताया है कि जंगल में हर 30 किलोमीटर के दायरे में बाघ की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। लॉकडाउन के दौरान यहां आठ नए बाघों की मौजूदगी नजर आई है। सिंह ने बताया है कि बाघ अपने इलाके से बाहर नहीं आता है।
विशेषज्ञों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दी गई है। आवाजाही से बंद होने से यहां अपना नया इलाका बना लिया है। यह अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।
