May 19, 2026

शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का किया सम्मान

शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मंगलवार को शिवपुरी में समाजसेवी संस्थाओं ने जिला अस्पताल में नर्सिंग सिस्टर्स का सम्मान किया। अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में कोविड फोर्स की नर्सेस सिस्टर पर पुष्प वर्षा की गई और सभी को श्रीफल भेंट किए गए। साथ ही सभी सीनियर नर्सों को शॉल ओढ़ाकर उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई।

गौरतलब है कि 12 मई को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इन दिनों देश में जारी कोरोना संकट में नर्सेस फ्रंट लाइन वार्रिएर बनकर महामारी से लड़ रही है। ऐसे में शिवपुरी में समाजसेवी संस्था मंगलम, ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति और प्रेस क्लब ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग सिस्टर्स का सम्मान किया गया। उन पर पुष्प वर्षा की गई और श्रीफल भेंट किया गया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ अर्जुनलाल शर्मा, सिविल सर्जन डॉ पीके खरे, आरएमओ राजकुमार ऋषिस्वर, प्रबंधक डॉ साकेत सक्सेना का भी अलग से सम्मान किया गया। ट्रेनिंग सेंटर पर ही कोविड 19 का कवारन्टीन सेंटर भी बनाया गया है, जहां सभी स्टाफ को सीएमओएच द्वारा नई पीपीई किट्स भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर एसकेएस चौहान, मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, प्रमोद भार्गव,संचालक अशोक कोचेटा, डॉ अजय खेमरिया, नीरज अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, विकास शर्मा, संजीव भार्गव, सुनीता पुरोहित, अनामिका ग्वाल आदि मौजूद रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नर्सों ने सम्मान समारोह के दौरान इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत गाकर कोरोना से जीत का संकल्प दोहराया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri