May 16, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 47 हजार के पार

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी मध्यप्रदेश में कोरोना के 990 नए मामले सामने आए हैं साथ ही 13 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। इससे मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या का आंकड़ा 47 हजार के पार पहुँच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 1141 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को कोरोना के 125 नए मामले सामने आए हैं। इससे राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार के पार पहुँच गई है, वहीँ इंदौर में मंगलवार को कोरोना के 142 नए मरीज मिले है। इंदौर में अब तक 10191 कोरोना के मामले सामने आ चुके है जबकि 345 लोगों की मौत हो चुकी है। इनके अलावा जबलपुर में 92 जबकि ग्वालियर में 99 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि अन्य प्रदेशों की तुलना में मध्यप्रदेश में कोरोना जाँच कम हो रही है जबकि जाँच की संख्या बढ़ाकर ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। नाथ है कहा है कि राज्य सरकार कोरोना जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर प्रयास करे, ताकि हमारा प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर संक्रमण मुक्त होने का उदाहरण पेश कर सके।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri