May 17, 2026

मध्यप्रदेश में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना, एक दिन में 1000 से अधिक मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 1000 से भी अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 42768 पर पहुँच गई है। साथ ही गुरुवार को प्रदेश में 17 लोगों की कोरोना के कारण जान गई है। प्रदेश में कोरोना अब तक 1065 लोगों के जान ले चुका है।

राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। पिछले 24 घंटों में भोपाल में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 8017 पर पहुँच गया है। वहीं इंदौर की बात करे तो यहाँ गुरुवार को 157 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहाँ अब तक संक्रमण के 9414 पर पहुँच गई है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 32 जिलों में 10 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें भोपाल, इंदौर के अलावा जबलपुर में 83, मुरैना में 23, उज्जैन में 11, खरगौन में 20, बड़वानी में 16, नीमच में 11, सागर में 13, रतलाम में 14, मंदसौर में 22 मामले सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri