इंदौर। इंदौर में हंस ट्रेवल्स की बस में यात्री की लाश मिली है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। तुकोगंज पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
इंदौर के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले 45 वर्षीय कमलेश गुर्जर के रूप में की गई है। कमलेश की जोधपुर से इंदौर आते समय संग्धित मौत हो गई। कमलेश की मौत के बारे में जानकारी तब मिली जब कर्मचारी बस में सफाई कर रहा था। तभी उसे ऊपर के केबिन में कमलेश का शव नजर आया।
