May 18, 2026

पन्ना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला

पन्ना। गुरुवार को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान और सॉफ्टवेयर का बहिष्कार करने की भी बात कही।

गौरतलब है कि चीनी सेना द्वारा धोखे से किए गए हमले में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को पन्ना में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं चीन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पन्ना के अजय गढ़ चौराहे पर शी जिनपिंग की फोटो लगे पुतले का दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से चीन, भारत के साथ विश्वासघात कर रहा है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीन ने विश्वासघात किया है। इस कारण से चीन के समान का बहिष्कार करेंगे और चीन द्वारा जो सॉफ्टवेयर डेवलप किए गए हैं वह मोबाइल से रिमूव करेंगे। सभी से भारतीय सॉफ्टवेयर ओं का उपयोग करने का आग्रह किया और चीन की इलेक्ट्रॉनिक और सॉफ्टवेयर ओं की बहिष्कार की आवाज भी उठाई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri