शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में इन दिनों परेशान लोगों को कलेक्ट्रेट में लगी पेटी का सहारा है। परेशान लोग इस पेटी में अपनी समस्या का आवेदन डाल देते हैं, जिस पर बाद में प्रशासन संज्ञान लेता है।
दरअसल शिवपुरी जिले में इस समय कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर तमाम सावधानियां बरती जा रही है। कई प्रशासनिक कामकाज भी धीमी गति से चल रहे हैं। कोरोना संकट को देखते हुए हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई भी फ़िलहाल बंद हैं।
ऐसे में परेशान लोगों के लिए कलेक्ट्रेट में एक पेटी लगा दी गई हैं, जिसके माध्यम से वह अपनी समस्या प्रशासन तक पहुंचा सके। पहले जहाँ लोग सीधे अपनी समस्या व आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों को देते थे, वहीं अब लोग पेटी में अपनी समस्या का आवेदन डाल रहे हैं। बाद में प्रशासन इन पर संज्ञान लेता है। कुल मिलाकर इस समय कोविड-19 के कारण जिला अधिकारी लोगों की आमने-सामने बैठकर समस्या नहीं सुन पा रहे हैं।
