डिंडौरी। डिंडौरी पुलिस ने लॉकडाउन में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 8700 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। फ़िलहाल पुलिस जुआरियों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल डिंडौरी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में लॉकडाउन के बावजूद कई दिनों से जुआ खेला जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई।
जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि, कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुरानी डिंडौरी में छापामार कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 8700 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते जब्त किए है। वहीँ गिरफ्तार हुए जुआरियों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। लॉक डाउन के दौरान इस तरह की गतिविधियों के चलते जो भी तथ्य आगे आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
