शिवपुरी। बुधवार को शिवपुरी पुलिस ने सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे लोगों से 100 रुपए का नगद जुर्माना वसूला। पुलिस नगर ने नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर कार्रवाई की।
दरअसल हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाने पर जुर्माना भरते हुए हमने कई लोगों को देखा है। लेकिन शिवपुरी में बुधवार को लोगों को बिना मास्क के सड़कों पर घूमने के कारण चालान भरना पड़ा। ख़ास बात यह है कि पुलिस ने वाहनों के साथ-साथ बिना मास्क के सड़कों पर पैदल घूम रहे लोगों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की।
इस सिलसिले में नगर निरीक्षक का कहना है कि शासन के निर्देश के पालन में यह कार्यवाही की जा रही है। बिना मास्क के चलने वाले हर व्यक्ति पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।
