May 19, 2026

पैदल चल रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर पुलिस ने अस्पताल भेज कराया सुरक्षित प्रसव

सिवनी। अपने पति के साथ पैदल ही मुंबई से प्रतापगढ़ जा रही गर्भवती महिला को सिवनी में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में लखनादौन पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ महिला एक स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया। तीन दिन अस्पताल में बिताने के बाद महिला और उसके पति को लखनादौन पुलिस ने स्पेशल वाहन से उनके घर भिजवाया।

इससे पहले लखनादौन थाने के कोतवाल महादेव नागोतिया ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे को फल, भोजन, कपड़े और नकद सहायता भी मुहैया कराई। इसके बाद वाहन से उन्हें प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया। नगर के समाज सेवियों और पुलिसकर्मियों ने पुष्पवर्षा के साथ वाहन चालक, मजदूर दम्पत्ति और नवजात (आलोक) का अभिनन्दन कर विदाई दी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri