May 19, 2026

मध्यप्रदेश में गुरुवार कोरोना के 171 नए मामलों की पुष्टि हुई

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 171 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में भोपाल एम्स का डॉक्टर भी शामिल है। इससे मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 4476 हो गया है जबकि कोरोना से मरने वालों के संख्या 204 हो गई है।

गुरुवार को राजधानी भोपाल में एम्स डॉक्टर समेत 26 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे भोपाल में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 922 हो गया है। राजधानी का जहांगीराबाद में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां हर गली में पॉजिटिव मिल रहे है। इतना ही नहीं शहर का हर चौथा मरीज अब जहांगीराबाद से है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा रेड जोन बन चुका है।

वहीँ आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहाँ कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2299 पर पहुँच गया है। वहीँ 2 मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। इंदौर में गुरुवार को 1053 सैंपल की जाँच की गई। नए मिले मरीजों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल है।

इनके अलावा मालवा निमाड़ क्षेत्रों में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। गुरुवार को उज्जैन में 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे यहाँ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 284 हो गया है, वहीँ 45 लोगों की मौत हो चुकी है। मंदसौर के खानपुरा निवासी महिला में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यहाँ कोरोना के मामलों की संख्या 57 हो गई है। जबकि नीमच में तीन पुरुष और एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहाँ आंकड़ा 50 पर पहुँच गया है।

प्रदेश के धार जिले में सात नए मामले सामने आए है। इनमें पांच धरमपुरी, एक कुक्षी और एक धार में सामने आया है। देवास में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यहाँ अब तक 35 मामले सामने आ चुके है। खंडवा में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या 81 हो गई है। वहीँ रीवा में चार नए मामले सामने आए है। सभी सूरत से एक ट्रक में बैठकर रीवा आ रहे थे।

महाराष्ट्र से सटे बुरहानपुर में 14 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बुरहानपुर में अब तक कोरोना के 110 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ अब तक ग्रीन जोन में रहे झाबुआ में गुरुवार को पांच नए मामले सामने आने से हड़कम्प मच गया है। खरगोन में एक ही परिवार के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि ही है। यहाँ अब तक 97 संक्रमित लोग सामने आ चुके हैं और आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri