पन्ना। पन्ना में दबंगों ने एक दलित बुंदेलखंड दबंगों का कहर, महिला पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाया दिया। इससे पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आजादी के इतने दशक बीत जाने के बाद आज भी बुंदेलखंड से आए दिन दबंगों के कहर की खबरे सामने आती रहती है। ताजा मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। यहाँ मकान की दीवार बनाने को लेकर दबंगों और पीड़ित महिला प्रेमबाई प्रजापति पत्नी नत्थू प्रजापति के बीच विवाद हो गया।
पीड़ित महिला ने जब दीवार बनाने का विरोध किया तो दबंगों ने योजनाबद्ध तरीके से महिला पर केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा दी। जलती महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह आग को बुझाया। परिजन महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल पन्ना लेकर पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रीवा रेफर कर दिया।
इस घटना के बाद से ही तीनों दबंग आरोपी झल्लू चौबे, गुड्डू चौबे, कल्लू चौबे पर 3017, 34 IPC सहित हरिजन एक्ट कायम किया गया है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
