उज्जैन। उज्जैन में कोरोना वायरस के दो संग्धिद मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों के सैंपल लेकर जाँच के लिए लेब में भेजा हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वायरस से ग्रसित होने या ना होने की पुष्टि हो पाएगी।
दरअसल दोनों संग्धिद मरीज थाईलैंड से उज्जैन पहुंचे हैं। दोनों को सर्दी जुकाम से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग मरीज की ट्रैकिंग करवा रहा है।
