एक्सपोज़ टुडे, रीवा। रीवा में एसपी और कलेक्टर ने अवैध गिट्टी का परिवहन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। दरअसल अवैध गिट्टी का परिवहन करने वाले गिट्टी उत्तर प्रदेश में जाकर बेचते हैं।
कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपीवराकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए अवैध गिट्टी का परिवहन करते 37 ट्रक पकड़े ।रीवा ज़िले में अवैध गिट्टी का परिवहन पर अब तक की सबसे बड़ी कारवाई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबूपुर (सतना) से सेमरिया गोदहा चचाई सिरमौर होते हुए आजमगढ उत्तर प्रदेश भारी ट्रकों मे अवैध गिट्टी जा रही है। यह गिट्टी क्रय बिक्रय करने हेतु चोरी कर ले जा रहे है ।
सूचना पर एसडीओपी सिरमौर, थाना प्रभारी सेमरिया, थाना प्रभारी सिरमौर एँव राहगीर गवाहान एंव मय हमराह स्टाफ के सेमरिया सिरमौर रोड चचाई रपटा के पास स्टाफ के साथ पहुंचकर चेकिंग लगाई गई थोडी देर मे सेमरिया तरफ से कई ट्रक आते दिखाई दिये जिन्हे प्रथक- प्रथक रोककर स्टाफ कि सहायता से चेकिंग कि गई ।
यह वाहन पकड़ाए अवैध गिट्टी परिवहन में
ट्रक क्रमांक up-54-t-9252 के चालक केशनाथ यादव पिता कुबेर यादव उम्र 42 साल निवासी गाजीपुर उत्तरप्रदेश up-50-ct-1714 के चालक मनोज यादव पिता स्व. बलीराम यादव 38 साल निवासी आजमगढ ठेकमा up-50-bt-9711 के चालक रामावतार यादव पिता जगनारायण यादव 24 साल निवासी आजमगढ रामपुर up-50-bt-5082 के चालक राकेश यादव पिता ध्रुवनारायण यादव 55 साल निवासी आजमगढ टिकरिया up-50-bt-8899 के चालक अवकाश यादव पिता सदानंद यादव उम्र 22 साल निवासी आजमगढ बलिया up-50-ct-1713 के चालक अभिषेक यादव पिता देवराम यादव 30 साल आजमगढ चक्रपानपुर up-50-ct-3323 के चालक रामाज्ञा यादव पिता केदार यादव उम्र 39 साल निवासी आजमगढ निवासी ग्राम बाजीरमलपुर up-50-ct-1811 के चालक रामतीरथ पिता लालचन्द्र साकेत 40 साल निवासी आजमगढ नेवाडा up-50-ct-3799 के चालक हीरालाल पिता शंकर गौंड उम्र 36 साल निवासी नरईपुर up-50-bt-8413 के चालक विकाश यादव पिता अरविन्द यादव उम्र 23 साल निवासी युसुफ पुर आजमगढ up-50-ct-1699 के चालक शिकंदर यादव पिता रामप्रगह यादव उम्र 42 साल निवासी आजमगढ up-50-ct-1731 के चालक ध्यान केश यादव पिता ब्रजभान यादव उम्र 27 साल निवासी अंबेडकरनगर उ0प्र. Up-50-ct-1719 के चालक मकरन्दा यादव पिता परशुराम यादव उम्र 33 साल निवासी आजमगढ up-50-bt-5169 के चालक मेवालाल पिता रामधनी यादव उम्र 45 साल निवासी आजमगढ up-50-bt-7578 के चालक नंदलाल यादव पिता छोटू यादव उम्र 35 साल निवासी आजमगढ , up-50-bt-8986 के चालक प्रमाद यादव पिता रामकरण यादव उम्र 45 साल निवासी आजमगढ up-50-bt-9027 के चालक कैलाश पिता बालचन्द्र सरोज उम्र 30 साल निवासी आजमगढ एवं वाहन क्रमांक up-50-ct-3738 , up-50-bt-8071 , up-53-ct-5443 , up-50-bt-8185 , up-50-ct-1341 , up-50-at-4959 , up-50-ct-1014 , up-50-ct-3327 , up-50-bt-8999 , up-50-ct-2026 , up-50-at-3150 ,up-50-bt-8909 ,up-50-at-3863 , up-54-t-2895 , up-50-ct-7788 , up-50-ct-3787 , up-50-bt-3869 नंबर स्पष्ट ना होने से चेचिस नंबर mat541006g3e10939 , up-50-bt-8031 , up-50-ct-1539 जिसका नंबर स्पष्ट नही है चेचिस नंबर mat541109j1f18316 , 1 गाडी का नंबर लेख ना होने से चेचिस नंबर mat541024h3e11309 लेख है।
काग़ज़ नहीं बता सके
उपरोक्त वाहनों के 17 नफर चालकों से वाहनों मे लोड गिटटी के परिवहन के संबंध मे बैध कागजात चाहे गये जो ना होना बताये एवं शेष 20 नफर वाहनों के चालक मौके से फरार हो गये ।
वाहन ज़ब्त आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों का क्रत्य धारा 379 ,414,34 भादवि व मप्र सार्वजजिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 कि धारा 3 के तहत दंडनीय पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को समक्ष गवाहान उपरोक्त के जप्त किया गया एवं 17 नफर आरोपियों को समक्ष गवाहान उपरोक्त के गिरफतार किया गया जो प्रथक से न्यायालय पेश किया जाता है एंव पृथक से कार्यवाही हेतु खनिज विभाग रीवा को पत्र प्रेषित किया जाता है।
पुलिस प्रशासन का संयुक्त अभियान
– एस़डीओपी सिरमौर पी.एस परस्ते, डीएसपी यातायात मनोज वर्मा, प्रभारी अधिकारी खनिज रत्नेश दिक्षित खनिज निरीक्षक आरती सिंह , खनिज निरीक्षक बीर सिंह, सुबेदार यातायात दिलीप तिवारी, थाना प्रभारी सेमरिया उनि डीडी पाण्डेय, थाना प्रभारी सिरमौर उनि बृजराज सिंह, उनि विन्धेश्वरी पटेल, सउनि राजवृन्द सिंह, सउनि डीके शुक्ला , सउनि जगत सिंह , प्र.आर. मिथला प्रसाद , आर. 1144 बृजेश सिंह, आर. 1145 चन्द्रकान्त अरखेल , 263 प्रमोद अग्निहोत्री, आर.304 सतेन्द्र सिंह, आर. 1125 युवराज सिंह, आर.1027 जितेन्द्र तोमर, आर. 1081 नितिन शुक्ला।
