धार। धार जिले के मनावर में हुई मॉब लिंचिंग मामले में निलंबित मनावर टीआई युवराज सिंह ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सफाई दी है। युवराज सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि भले ही उन्हें निलंबित कर दिया गया हो, लेकिन उन्होंने पांच जाने बचाई है। वे अपने कर्तव्य से संतुष्ट है।
गौरतलब है कि धार जिले के मनावर में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने 5 किसानों और उनके ड्राइवर को घेरकर लाठी-पत्थरों से जमकर पीटा। करीब डेढ़ घंटे तक 500 से अधिक लोग छह लोगों को बेरहमी से पिटते रहे। भीड़ उन्हें तब तक मारती रही जब तक वह बेसुध नहीं हो गए। जब भीड़ को लगा कि सभी लोग मर गए है तब जाकर भीड़ ने उन्हें मारना बंद किया। इस हादसे में ड्राइवर गणेश पटेल की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने टीआई युवराज सिंह, एएसआई नंदलाल सलोने सहित छह लोगों को निलंबित कर दिया था।
