पन्ना। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने आ रहे विदेशी पर्यटकों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला गेट पर स्क्रीनिंग कर रही है। फ़िलहाल कोई भी पर्यटक कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।
दरअसल पन्ना जिले के मड़ला में स्थिति पन्ना टाईगर रिजर्व में घूमने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुँचते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय गठित टीम के सदस्यों ने पन्ना टाईगर रिजर्व पहुंचकर 220 विदेशी पर्यटकों की कोरोना वायरस संक्रमण की स्क्रीनिंग कर जांच की। इनमे 6 पर्यटक चीनी से जबकि बाकि नीदरलैंड, कोरिया व अन्य देशों से थे।
स्क्रीनिंग में सभी 220 विदेशी पर्यटक स्वस्थ पाए गए। टीम द्वारा इन्हें कोरोना वायरस से संबंधित लक्षणों एवं रोकथाम की जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर पाये गये समस्त विदेशी पर्यटकों की जानकारी शासन के निर्धारित प्रपत्रों में एकत्र कर राज्य स्तर को भेज दी गई है।
