छतरपुर। अपने खिलाफ कार्रवाई से नाराज भूमाफियाओं ने एसडीएम कार्यालय पर धावा बोल दिया। भूमाफियाओं ने एसडीएम कार्यालय और चैम्बर में गोली चलाई व जमकर तोड़-फोड़ की। फ़िलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी, एफएसएल अधिकारी और जाँच टीम भी मौके पर पहुँच गई है। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है।
छतरपुर में भूमाफियाओं हौसले कितने बुलंद है इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला। अपने खिलाफ एसडीएम अनिल सपकाले की कार्रवाई से नाराज भूमाफियाओं ने उनके कार्यालय पर हमला बोल दिया। इस दौरान भूमाफियाओं ने 2 राउंड हवाई फायरिंग कर चेम्बर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना को पांच अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। जिस समय यह घटना घटी उस समय एसडीएम कार्यालय के अंदर ही मौजूद थे। घटना के बाद से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
बता दे कि इस घटना को भूमाफिया पर कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। एसडीएम अनिल सपकाले कुछ भूमाफियाओं पर एफआईआर दर्ज करवा चुके थे जबकि कुछ के खिलाफ कल एफआईआर होनी थी।
