इंदौर। कोरोना वायरस को फैली दहशत के बीच इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने चीन से आने वाले लोगों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
दरअसल कलेक्टर जाटव ने आह्वान किया है कि पिछले 15 दिनों में जो भी व्यक्ति चीन से आया हो, वह एहतियातन अपना स्वास्थ्य परीक्षण पीसी सेठी अस्पताल और एमवाय मेडिकल कॉलेज में करा लें। इन दोनों अस्पतालों में निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि वे एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करें। इस नंबर पर फ़ोन करने पर भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था संभव हो सकेगी।
कोरोना वायरस के लिए सूचना एवं संपर्क करने के लिए जारी नंबर –
सीएमएचओ कार्यालय, कॉल सेंटर (नियंत्रण कक्ष) – 0731 2537253
नोडल अधिकारी डॉ संतोष सिसोदिया – 094259 06685
एमवाय अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ सलिल – 98260 11663
