May 19, 2026

शिवपुरी में कोरोना वायरस का दूसरा मरीज़ हुआ पूरी तरह ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

शिवपुरी। शिवपुरी में कोरोना वायरस के दूसरे पॉजिटिव मरीज समीर खान को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। समीर खान की चौथी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद शिवपुरी जिला चिकित्सालय में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी देते वक्त स्वास्थ विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने ताली बजाकर उसको विदाई दी।

कोरोना से स्वस्थ होने पर समीर खान ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और इस बीमारी की चपेट में आने के बाद वह निराश थे लेकिन अब स्वस्थ होने के बाद उनमें उर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन सहित अन्य लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों से कोरोना की इस जंग में कहना चाहेंगे कि वह लॉक डाउन के नियमों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं।

बता दे कि शिवपुरी जिले में पिछले दिनों दो कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज पाए गए थे, जिसमें प्रथम मरीज दीपक शर्मा की रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद उनके स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेजा गया था और अब दूसरे मरीज समीर खान की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें घर के लिए छुट्टी दे दी गई है।

इसके अलावा युवक समीर खान के सही होने पर आज जिला चिकित्सालय में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्थानीय चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और अभिनंदन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद के कारण शिवपुरी जिला कोरोना से लड़ पा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri