बुरहानपुर। लॉकडाउन के बावजूद बुरहानपुर में बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकान पर जमा हो गए। यही नहीं राशन न मिलने की खबर सुनकर ग्रामीणों ने हंगामा भी शुरू कर दिया।
मामला बुरहानपुर जिले के गणपति नाका थाना क्षेत्र के बोरगांव का हैं। यहां लोगों ने राशन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण राशन लेने राशन दुकान पहुंच गए। जब उन्हें पता चला कि राशन नहीं मिलेगा तो वहां हंगामे की स्थिति बन गई। फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है।
