May 21, 2026

हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले अतिथि शिक्षकों को हड़ताली शिक्षकों ने भेंट किए बेशर्मी के फ़ूल

बैतूल। बैतूल जिले में नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे अतिथि शिक्षकों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले अतिथि शिक्षकों को बेशरमी के फूल भेंट किए। साथ ही उनसे आन्दोलन में सहयोग करने की अपील भी की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल बैतूल जिले में अतिथि शिक्षक नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है। साथ ही अतिथि शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराने के लिए स्कूलों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। साथ ही ऐसे अतिथि शिक्षक जो अभी भी स्कूल पहुँच रहे हैं, उन्हें बेशरमी के फूल भेंट किए जा रहे हैं।

विरोध कर रहे अतिथि शिक्षकों के अनुसार भीमपुर ब्लॉक की प्राथमिक शाला सोनाजीढाना, प्राथमिक शाला खाजूढाना, माध्यमिक शाला सीतापुर, माध्यमिक शाला गुल्लरढाना, माध्यमिक शाला लाखाझिरी, पट्टन ब्लॉक में माध्यमिक शाला वलनी आदि में स्कूल का बहिष्कार किया गया। अब अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य गाड़ी से जिले का भ्रमण कर एक एक अतिथि शिक्षक को आंदोलन मे जोड़ने का कार्य करेंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri