सागर। शनिवार को मध्यप्रदेश के सागर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई हैं जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों का बंडा स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में इलाज चल रहा है।
दरअसल लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है। मजदूर पैदल ही अपने घरों की तरफ जा रहे है। कई मजदूर ऐसे भी हैं जो माल से भरे ट्रकों पर बैठकर सफर कर रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा सागर कानपुर हाईवे पर छानबीला थाना क्षेत्र की निवारी घाटी पर हुआ है। यहाँ एक कपड़े से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई हैं जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है।
छानबीला पुलिस ने बताया कि ट्रक महाराष्ट्र से कपड़ा लेकर यूपी के सिद्धार्थ नगर नई बस्ती जा रहा था। ट्रक हादसे में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीँ हादसे का शिकार दो दर्जन से ज्यादा घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहाँ उनका इलाज जारी।
