उमरिया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान बीमार हुए छात्र आयुष पांडेय की मौत हो गई है। फ़िलहाल मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। आयुष की मौत से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
आयुष उमरिया जिले के विद्युत मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल मंठार का छात्र था। वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान वह पीटी का नेतृत्व कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत शहडोल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई।
