May 21, 2026

हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई ने मिलकर फहराया तिरंगा

हरदा। 71 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरदा के एलबीएस कालेज परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक झंड़ाबंधन ने देशप्रेम की मूलभावना एवं आपसी सद्भाव का संदेश प्रसारित किया।  इस कार्यक्रम में सभी धर्म के धर्मगुरुओं ने एक साथ झंडावंदन कर जहां आपसी एकता भाईचारे की मिसाल को साकार किया वहीं ‘हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई’-आपस मे हैं भाई-भाई के मूलमंत्र को वास्तविक रूप में प्रस्तुत कर नई पीढ़ी को दिशा दी।

संस्थान के आपसी भाईचारे पर आधारित आयोजित कार्यक्रम को सभी वर्ग द्वारा सराहना और प्रोत्साहन मिल रहा है।

क्या हुआ कार्यक्रम

एलबीएस कालेज के संचालक डॉ राजीव खरे ने दूरभाष पर  बताया कि हमने धार्मिक समरसता विषय पर केंद्रित झंडावंदन, परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व समरसता खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के धर्मगुरुओं द्वारा सामूहिक रूप से झंडावंदन कर राष्ट्रभक्ति, सर्वधर्म एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कालेज संचालक सहित सभी शिक्षक महापुरुषों की वेशभूषा में नज़र आये।

डॉ खरे ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात समरसता खिचड़ी का वितरण किया गया जो कि सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा 2-2 मुट्ठी दाल चावल अपने-अपने घरों से लाकर तैयार की गई थी।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में, सर्वधर्म वर्ग से किरण पंडित,  मुफ़्ती मो रिज़वान, सरदार ज्ञानीजी, रेव अजय त्योफिल उपस्थित थे।  कार्यक्रम में डॉ अकबर अली, प्रभुशंकर शुक्ला, सुनील बागरे, मनोज लुकोस, सुरेंदर कौर मुख्य अतिथि बनें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri