May 20, 2026

कृषि विभाग में खाली पदों को लेकर छात्रों ने किया कमलनाथ सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

इंदौर। कृषि विभाग में खाली पदों पर भर्ती को लेकर छात्रों ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने अर्ध नग्न होकर रैली निकाली और कलेक्टर को कृषि विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ज्ञापन सौंपा।

दरअसल कृषि विभाग में 5000 से ज्यादा पद खाली है फिर भी भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। इससे नाराज इंदौर के 12 कॉलेजों के 500 से ज्यादा छात्रों ने अर्धनग्न होकर मार्च निकाला। उन्होंने कलेक्टर को रिक्त पदों भर्ती करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का आरोप है कि पूर्व और वर्तमान सरकार ने छात्रों के पास आउट होने के बाद भी रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की है। इस कारण छात्रों को बीएसपी, एमएससी करने के बाद भी भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह सभी छात्र 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी इनसे बात करने के लिए नहीं गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri