July 26, 2026

जेईई परीक्षा : सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला छात्रों को प्रवेश

भोपाल। मंगलवार को मध्य प्रदेश के 11 जिलों में जेईई मेन्स की परीक्षा हो रही है। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार परीक्षा केन्द्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले छात्रों के हाथ और एडमिट कार्ड सैनिटाइज करवाए गए और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा छात्रों को मास्क भी उपलब्ध करवाया गया है।

राजधानी भोपाल में जेईई मेन्स की परीक्षा के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र में करीब 240 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों और उनके परिजनों को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। भोपाल शहर से बाहर रहने वाले परिजनों को रात को ही अपनी बच्चों को लेकर भोपाल के लिए निकलना पड़ा। बारिश के कारण कई जगह पानी भरा होने के कारण परेशानी भी हुई।

वहीँ इंदौर की बात करें तो यहाँ पर तीन सेंटर बनाए गए हैं। तीनों कोरोना को लेकर जारी नियमों का पालन किया जा रहा है। यहां 6 दिनों में करीब 8 हजार बच्चे परीक्षा देंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri