July 26, 2026

कलेक्टर ने कहा एसडीएम सीएसपी के ख़िलाफ़ होगी कारवाई

एक्सपोज़ टुडे, इंदौर। खजराना इलाके में ताजिया जुलूस निकालने के मामले में ज़िला प्रशासन खजराना सीएसपी और एसडीएम पर कारवाई करने के लिए शासन को पत्र लिख रहा है। शांति समिति की बैठक के निर्णय का उल्लंघन कर खजराना में ताजिए निकालने के मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा यह गंभीर मामला है। हम एसडीएम को शो कॉज नोटिस दे रहे हैं। इस पूरे मामले में एसडीएम और सीएसपी भी दोषी इनके ख़िलाफ़ शासन को लिखा जा रहा है। जबकि खजराना टीआई संतोष सिंह यादव को डीआईजी लाइन अटैच कर चुके हैं। जो भी लोग इस तरह की हरकत में शामिल रहे उन पर रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कारवाई की जा रही है। कलेक्टर सिंह ने इसे इंटेलिजेंस का फ़ैलयर भी बताया है।

उस्मान पटेल सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, 5 पर रासुका

रविवार को मोहर्रम की 10 तारीख पर खजराना इलाके में ताजिया जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पूर्व पार्षद उस्मान पटेल, अंसार पटेल, इस्माइल पटेल, मोहम्मद अली अहमद सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी के खिलाफ कोरोना काल में प्रतिबंध के बावजूद ताजिए निकालने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल करने को लेकर कायमी की गई थी। सोमवार को सभी आरोपियों को खजराना थाने में तलब किया गया। वहां पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मालिनी गौड़ ने लिखा था सीएम को पत्र

प्रतिबंधों को दरकिनार कर ताजिया जुलूस निकाले जाने पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जताई थी। पार्टी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पूर्व पार्षद उस्मान पटेल सहित सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूर्व महापौर और विधायक मालिनी गौड़ ने इस बारे में नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

एसडीएम को शोकॉज नोटिस, टीआई लाइन अटैच

प्रतिबंधों के बाद भी ताजिया जुलूस निकालने देने पर खजराना टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है वहीं क्षेत्रीय एसडीएम को शोकॉज नोटिस थमाया गया है। सीएसपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी डीआईजी से कहा गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri