भोपाल। राजस्थान के कोटा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र-छात्राएं आज अपने घर लौट आएँगे। मप्र सरकार की ओर से भेजी गई 140 बसें बुधवार को मध्यप्रदेश के 3191 हजार छात्र-छात्राओं को लेकर प्रदेश आएगी। प्रदेश में आने के बाद सभी छात्रों का मेडिकल टेस्ट होगा और इन्हें 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।
बता दे कि इन बसों को सबसे पहले ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड पर जमा किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी बसों को सेनेटाइज़ किया गया। इसके बाद बसों में मेडिकल किट और अन्य जरूरी संसाधन लगाकर ग्वालियर से कोटा के लिए रवाना किया गया।
छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश लाते समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कोटा से आने वाली बसें श्य़ोपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा और नीमच ज़िलों से मध्यप्रदेश में एंट्री लेगी। मध्यप्रदेश की सीमा में आते ही सभी बसों को रोका जाएगा और सभी छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वस्थ छात्र-छात्राओं को उनके गृह जिले रवाना किया जाएगा, वहीँ संदिग्ध छात्र-छात्राओं का इलाज किया जाएगा।
