May 17, 2026

रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाने पर भड़के समर्थक, किया आत्मदाह का प्रयास

इंदौर। शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा के भीतर से विरोध में आवाज उठने लगी है। इंदौर से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को मंत्री ना बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया है। इस दौरान एक समर्थक ने भाजपा कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया है।

बता दे कि इंदौर से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को कैलाश विजयवर्गीय का करीबी माना जाता है। पिछले कुछ दिनों से रमेश मेंदोला को शिवराज मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल विस्तार में उनका नाम नहीं होने से उनके समर्थक भड़क गए हैं।

रमेश मेंदोला के कुछ समर्थकों ने जहाँ सोशल मीडिया के जरिए अपना विरोध जताना शुरू कर दिया हैं तो दूसरी तरफ कुछ समर्थक सड़कों पर उतरकर रमेश मेंदोला को मंत्री ना बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस बीच रमेश मेंदोला के एक समर्थक ने भाजपा कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने कार्यकर्ता को पकड़कर ऐसा करने से रोका।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri