May 20, 2026

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘थप्पड़’

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘थप्पड़’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हो रही है। सरकार इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को भी मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर चुकी है।

सरकार ने फिल्म ‘थप्पड़’ को तीन महीने के लिए टैक्स फ्री किया है। 28 फरवरी से 27 मई 2020 तक फिल्म को टैक्स से छूट रहेगी। राज्य कर विभाग ने तीन महीने के लिए एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। फ़िलहाल फिल्म की टिकट पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जिसमें आधा हिस्सा एसजीएसटी का होता है। प्रदेश सरकार इसी कर में छूट प्रदान कर रही है।

बता दे कि तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘थप्पड़’ को अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में घरेलू हिंसा का मुद्दा उठाया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri