May 19, 2026

इंदौर में कोरोना की जाँच के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम पर पथराव

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस की जांच के लिए गई डॉक्टरों की टीम पर पथराव करने का मामला सामने आया है। टाटपट्टी बाखल और सिलावट पुरा के रहवासियों ने डॉक्टरों की टीम पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो रहवासियों ने महिलाओं को आगे कर दिया। घटना के बाद पूरा इलाका सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बीमार महिला को लेने आई थी। जिसकी खबर पाते ही लोगों ने टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके अलावा इलाके में नगर निगम के कर्मचारी भी साफ सफाई और ड्रेनेज ओवरफ्लो की सफाई कर रहे थे, उन्हें भी भीड़ में पीट कर भगा दिया। लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स भी तोड़ दिए।

घटना को देखते हुए मौके पर जिला पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच गए हैं। इलाके में दोबारा बेरिकेटिंग लगा दी गई है। वहीँ इस घटना को लेकर डॉक्टर और उनकी टीम ने चेतावनी दी है कि हम ऐसे हालात में काम नही कर पाएंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri