May 19, 2026

फिर सामने आया तीन तलाक का मामला, दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को तलाक

शिवपुरी। शिवपुरी में दूसरी शादी के चलते पहली पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पत्नी ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा-498, 324 और 506 का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को तीन तलाक देने वाले आरोपी का नाम रहीश खान है और वह भारतीय जनता पार्टी का पूर्व पार्षद है। पत्नी का आरोप है कि हमारी शादी 2002 में हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो अच्छे गुजरे। लेकिन कुछ दिनों के बाद से आरोपी उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। ये सिलसिला आज भी कायम है। मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली है और मुझे तीन तलाक दे दिया।

वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इनकी शादी को काफी समय हो चुका है। आरोपी ने अपनी पत्नी से मारपीट की है। आरोपी पहले भी अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। आरोपी के खिलाफ हमने 498,324 और 506 का प्रकरण दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri