होशंगाबाद। होशंगाबाद लोकायुक्त की टीम ने सिवनी मालवा के एसडीओपी शंकर लाल सोनिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने एसडीओपी 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
लोकायुक्त की टीम द्वारा पकडे जाने के बाद से एसडीओपी शंकर लाल सोनिया की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर लोकायुक्त की टीम अपनी कार्रवाई कर रही है। बता दे कि शंकर लाल सोनिया लोकायुक्त में डीएसपी पद पर रह चुके हैं।
