देवास। विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहा एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को पिपलरावा बालौन पुलिस और 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल ट्रैक्टर दुल्हन पक्ष के लोगों को लेकर बजाखेडा ग्राम से खेरिया विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान बालोन गाँव में तालाब के पास उतरते समय ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों की नीचे दबने मौत हो गई। मृतक में दो बच्चे और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। वहीँ दुल्हन सहित कई लोग हादसे में घायल हो गए। घायलों को बेरछा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शाजापुर पहुंचाया गया है।
