May 20, 2026

कटनी शहर के नज़दीक तीन दिनों से टाइगर का मूवमेंट

कटनी। कटनी शहर से नजदीक लगातार तीन दिनों से बाघ का मूवमेंट हो रहा है। इससे जहाँ एक तरफ लोगों में दहशत है तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग की परवाह किए बिना बाघ का वीडियो बना रहे हैं। हालाँकि वन अमला मौके पर मुस्तैदी से नजर बनाए हुए है।

दरअसल पिछले तीन दिनों से कटनी से शहडोल मार्ग पर महज दस किलोमीटर दूर स्थित सुर्खी डेम के आसपास बाघ की दस्तक बनी हुई है। कहा जा रहा है कि बाघ भटक कर यहाँ आ गया होगा और अब पानी के कारण सुर्खी डेम के आसपास डेरा डाले हुए है।

बाघ की मूवमेंट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीँ सुर्खी जलाशय राजमार्ग के किनारे बना होने से राहगीरों को भी अचानक बाघ दिखाई दे रहा है। इससे कुछ राहगीर डर जाते हैं जबकि कुछ राहगीर सड़क किनारे खड़े होकर वीडियो बनाने लगते हैं।

वहीँ दूसरी तरफ वन विभाग का अमला पूरी तरह मुस्तैद है। वन विभाग लगातार लोगों से सतर्क रहने को कह रहा है। वन विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि वह जरुरी न होने पर खेतों की तरफ न जाए। अगर जाना जरुरी हो तो लाठी लेकर जाए और कुछ लोगों को अपने साथ लेकर जाए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri