भोपाल। इंदौर में पहली बार आयोजित होने वाला आईफा अवार्ड कोरोना वायरस के कारण टल गया है। जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में आईफा अवार्ड को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं।
21 मार्च को भोपाल और 27 से 29 मार्च को इंदौर में आईफा अवार्ड से जुड़े कार्यक्रम होने थे, लेकिन दुनिया के बड़े हिस्से में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस के कारण इसे टाल दिया गया है। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
