May 19, 2026

दीवार में छेद कर बैंक लूटने की नाकाम कोशिश

इंदौर। इंदौर में पांच बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया। बदमाश दीवार में छेद करके बैंक में घुसे थे। इस दौरान बदमाशों ने बंदूकधारी गार्ड को करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 50 लाख रुपए रखे हुए थे। गनीमत रही कि बदमाशों से लॉकर नही खुला और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

दरअसल देर रात दो बजे इंदौर के तेजाजी नगर थाने के कस्तूरबा ग्राम के बैंक ऑफ इंडिया की दीवार में बदमाशों ने पहले सब्बल से छेद किया। इसके बाद एक बदमाश बैंक के अंदर घुसा, वहीँ बाकी चार बदमाश बाहर बैठे रहे। बंदूकधारी गार्ड को जब कुछ आवाज आई तो वह बैंक के पीछे पहुंचा। जहाँ उसे चार बदमाशों ने पकड़कर पीटा और हाथ-पैर बांधकर पटक दिया।

असिस्टेंट मैनेजर ने बताया कि शाम को काम खत्म होने के बाद सारा कैश स्ट्रांग रूम में रख दिया था। सुबह जब प्यून बैंक आया तो उसने गार्ड यादव को जख्मी हालत में देखा। दोनों ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस ने पूरे मामले में चोरी का केस दर्ज किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri