सीहोर। सीहोर में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती नाबालिग है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
मामला सीहोर जिले के रेहटी थाने के गांव कोठरा का है। यहाँ ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े के साथ पहले तो जमकर मारपीट की और फिर उसके बाद युवक के बाल काट दिए। इस दौरान पीड़ित नाबालिग युवती बार-बार माफ़ी मांगती रही, लेकिन ग्रामीण लगातार दोनों की पिटाई करते रहे।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
