May 17, 2026

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने महिला ने खुद को आग लगाई

देवास। मध्यप्रदेश के देवास में शासकीय जमीन से अतिक्रमण को हटाने गई राजस्व और पुलिस की टीम पर करीब दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया। यही नहीं इस दौरान एक महिला ने कार्रवाई रुकवाने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेसी नेता शिवराज सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

दरअसल मामला सतवास थाना क्षेत्र के अतवास गांव का है। यहाँ शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम पर करीब दर्जनभर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला ने जब खड़ी फसल पर जेसीबी चलते हुए देखा तो इसे रोकने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा, बलवा समेत अन्य धाराओं में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं महिला के पति रमजान का कहना है कि खेत से कुछ अधिकारी जेसीबी लेकर मेरे खेत से सीधी सड़क निकाल रहे थे। मैं मैडम के पास फरियाद लेकर सतवास गया था कि आप कार्रवाई को रुकवाइए। मेरे घर पहुंचने के पहले मेरी पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। प्रशासन अतिक्रमण के बहाने खड़ी फसल बर्बाद कर रहा है।

वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘बेहद दुःखद तस्वीर।।। जो खुद को मामा कहलवाते है, उनके राज में आज एक बहन खुद को आग के हवाले कर रही है। देवास ज़िले के सतवास में खड़ी फसल पर जेसीबी चलवाने का विरोध करते हुए एक बेबस महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri