May 17, 2026

झाबुआ में महिला को सुनाई तालिबानी सजा, पति को कंधे पर बैठाकर गाँव में घुमाया

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ में कथित प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर गाँव में घूमने की सजा सुनाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अपने पति को कंधे पर बैठकर घूमती नजर आ रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर गांव के 7 लोगों के खिलाफ नामज़द प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला झाबुआ जिले के पारा चैकी क्षेत्र के छापरी रणवास गाँव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीड़ित महिला कथित प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। बताया जा रहा है कि महिला को वापस गांव लाए जाने के बाद महिला को तालिबानी सजा का फरमान सुनाया गया। ग्रामीणों ने महिला के कंधे पर उसके पति को बैठाकर गांव में घूमाया। इस दौरान वीडियो में महिला से मारपीट की कोशिश भी साफ देखी जा सकती है। हालांकि महिला अपने साथ मारपीट से इनकार कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पारा चौकी क्षेत्र के छापरी रणवास गांव की घटना है। पति-पत्नी में विवाद के बाद गांववालों ने महिला को ऐसी सजा दी थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बता डे कि जिले में यह पहला मामला नही है जिसमें महिला के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। बीते डेढ़ माह में यह दूसरा मामला है जब किसी महिला को ऐसी सजा दी गई। बड़ी बात यह है कि महिला को सजा दी जा रही थी तब कई लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी महिला के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने की कोशिश नही की। अलबत्ता अपने मोबाइल में इसे कैद करने की होड़ सभी में लगी रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri